Doha Debates
सुमी अलकेब्सी
6 जनवरी से 2 जून तक हर मंगलवार रिलीज़ होने वाले साप्ताहिक एपिसोड में, Doha Debates के प्रमुख डिबेट्स और ग्लोबल टाउन हॉल में हुई चर्चा पर विस्तार से बात की जाएगी
Qatar Foundation के Doha Debates के साप्ताहिक Doha Debates पॉडकास्ट एपिसोड्स को जारी रखते हुए, उन्हें 2 जून तक हर मंगलवार को प्रसारित किया जाएगा। 6 जनवरी को इस सीज़न के लॉन्च के बाद से इसमें जाने-माने अंतरराष्ट्रीय विचारकों ने हिस्सा लिया और हमारे दौर के अहम मुद्दों पर आमने-सामने चर्चा की।
Doha Debates पॉडकास्ट में उन मुद्दों पर विस्तार से बात की जाती है, जिन पर पहली बार Doha Debates के प्रमुख डिबेट्स और टाउन हॉल में चर्चा की गई थी। इसमें स्पष्ट रूप से और ईमानदारी के साथ अलग-अलग विषयों, क्षेत्रों और वैश्विक नज़रियों पर वाले गहन और सार्थक चर्चा की जाती है।
सबसे नए एपिसोड, “Do conspiracy theories have any value?” को दारीन अबूगैदा ने मॉडरेट किया है। इसमें हीदर बर्लिन, एलेक्स बेरेनसन, नूरियांती जैली और आंद्रिया किट्टा ने हिस्सा लिया और इस पर प्रकाश डाला कि साज़िश के सिद्धांतों, गलत जानकारी और तथाकथिक “फ़र्ज़ी खबरों” का लोगों के नज़रिए पर किस हद तक प्रभाव पड़ता है।
साजिश के सिद्धांतों को पहले पागलपन और पिछड़ी सोच मानकर खारिज कर दिया जाता था। लेकिन हाल के वर्षों में, इन्होंने मुख्यधारा में जगह बना ली है। चुनाव में हस्तक्षेप, लोगों की सेहत और डीप स्टेट से संबंधित दावे इंटरनेट पर फैलते हैं। हैरानी की बात है कि सरकारी अधिकारी भी इन बातों को दोहराते हैं।
इस एपिसोड में यह सवाल पूछा गया है कि क्या ऐसी दुनिया में साज़िश के सिद्धांतों की कोई वास्तविक अहमियत है, जहाँ अनिश्चितता ज़्यादा और संस्थागत जवाबदेही कम है। क्या वे सिर्फ़ भ्रामक और गलत जानकारी के प्रसार से स्थिति को और भी बदतर बनाते हैं? या फिर वे लोगों के लिए उन व्यवस्थाओं के प्रति अपने संदेह को ज़ाहिर करने का एक तरीका हैं, जो अक्सर नज़रों से दूर या जवाबदेही से आज़ाद लगती हैं?
हेदर बर्लिन साज़िश संबंधी सोच की संज्ञानात्मक जड़ों की ओर इशारा करते हुए बताती हैं, “इस तरह के नैरेटिव स्वाभाविक रूप से आकर्षक होते हैं, क्योंकि वे व्यवस्था और समाधान की भावना पैदा करते हैं, जिससे मुश्किल या अनिश्चित वास्तविकताएँ सुसंगत और समझने लायक लगने लगती हैं।”
नूरियांती जाली इन नैरेटिव को बढ़ावा देने और उन्हें कायम रखने में डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म्स की भूमिका पर प्रकाश डालती हैं और कहती हैं, “साज़िश पर आधारित कॉन्टेंट से इन प्लैटफ़ॉर्म्स पर लोगों की भागीदारी बढ़ती है, जिससे उन्हें विज्ञापन मिलता है और कमाई होती है।”
इस सीज़न के आने वाले एपिसोड्स में सामाजिक न्याय आंदोलनों, प्रतिरोध, समकालीन कला, संतानहीनता और फ़ुटबॉल जैसे विषयों पर बात होगी। इनमें से हर एक एपिसोड में इस बात की पड़ताल की जाएगी कि सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक बदलाव समाजों और पहचानों को किस तरह से नया रूप दे रहे हैं।
और भी डिबेट्स होंगे जिनमें इस बात की पड़ताल की जाएगी कि लगातार जटिल होते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में इन्फ़ॉर्मेशन इकोसिस्टम, मीडिया नैरेटिव और उभरती टेक्नोलॉजी जनता की राय, भरोसे और सामूहिक पहचान को किस तरह प्रभावित कर रही हैं।
कुल मिलाकर, यह सीज़न गहन विचार-विमर्श, सच की खोज पर आधारित चर्चा के लिए मंच देने के Doha Debates के संकल्प को दर्शाता है—जहाँ ज़रूरी मुद्दों की गहराई से, बारीकियों को ध्यान में रखते हुए और अलग-अलग नज़रियों से पड़ताल की जा सकती है।
“Do conspiracy theories have any value?” अब उपलब्ध है। साथ ही इस सीज़न में रिलीज़ हुए सभी एपिसोड्स भी उपलब्ध हैं। इन्हें आप सभी प्रमुख पॉडकास्ट प्लैटफ़ॉर्म्स के साथ-साथ YouTube और DohaDebates.com पर भी देख सकते हैं।
Doha Debates
वेबसाइट: DohaDebates.com
X/Twitter: @DohaDebates
Instagram: @DohaDebates
Facebook: Facebook.com/DohaDebates
YouTube: YouTube.com/DohaDebates
Threads: Threads.net/@dohadebates
TikTok: @DohaDebates
Doha Debates के बारे में जानकारी
Doha Debates बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए, बौद्धिक रूप से जिज्ञासु और सच की खोज करने वाले लोगों को रचनात्मक रूप से मतभेदों पर बहस करने के लिए साथ लाता है। हम विभाजन के बजाय एकता पर ज़ोर देते हैं और ऐसी चर्चाओं को बढ़ावा देते हैं, जो हमें बाँटने के बजाय साथ लाती हैं।
DohaDebates.com पर ज़्यादा जानकारी पाएँ