अविनाश लोहाना
+971 800 5757
Danube Properties ने दुबई में आधुनिक शहरी जीवन को और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया प्रीमियम रेज़िडेंशियल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, Serenz by Danube लॉन्च करने की घोषणा की है। आधिकारिक तौर पर इसका अनावरण Danube Group के संस्थापक और चेयरमैन – रिज़वान साजन, ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर – अदेल साजन, एजेंसी रिलेशनशिप्स की डायरेक्टर – सना साजन के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गज और Danube के ग्लोबल एंबेसडर – ब्रेट ली ने किया।
जुमेराह विलेज सर्कल (JVC) के बीचों-बीच स्थित इस प्रोजेक्ट की कल्पना “सुविधाओं की दुनिया” के रूप में की गई है। यहाँ लग्ज़री, वेलनेस और कम्यूनिटी पर केंद्रित जीवनशैली एक साथ देखने को मिलेगी। 50 + 25-मंज़िला ट्विन-टावर वाला आसमान छूता आलीशान प्रोजेक्ट Serenz by Danube, शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद रोड और अल खैल रोड के बीच JVC की प्रमुख लोकेशन पर मौजूद होगा। यह प्रोजेक्ट पूरे शहर के लिए शानदार कनेक्टिविटी देगा। यहाँ 2 मिनट में अंदर जाने, 2 मिनट में बाहर आने की सुविधा होगी, जिससे बिल्डिंग तक आना और यहाँ से जाना बेहद आसान होगा।
लाइफ़स्टाइल को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया Serenz by Danube प्रोजेक्ट 1,20,000 वर्ग फ़ुट में फैला होगा और शहरी रहन-सहन के लिए एक नई मिसाल साबित होगा। यह दुबई में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट होगा, जहाँ हर उम्र के लोगों के लिए 40 से भी ज़्यादा प्रीमियम सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
इन प्रमुख सुविधाओं में एक रिज़ॉर्ट-स्टाइल सेरेनिटी पूल, बच्चों के लिए खास तौर बनाया गया एक्वा पार्क, लैंडस्केप गार्डन, स्पा सुविधाएँ, फ़िटनेस एरिया, स्पोर्ट्स कोर्ट, किड्स डे-केयर, मेडिटेशन ज़ोन और चहल-पहल भरे सोशल स्पेस शामिल होंगे।
इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए Danube Group के चेयरमैन, रिज़वान साजन ने कहा: “Serenz by Danube” सिर्फ़ घर नहीं, यह बेहतर ज़िंदगी के हमारे विज़न को दर्शाता है। हमारे फ़ुली फ़र्निश्ड प्रीमियम अपार्टमेंट्स कम्फ़र्ट, वेलनेस और लक्ज़री के ज़रिए रोज़मर्रा के रहन-सहन को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। हमारे खास 1% मासिक पेमेंट प्लान की बदौलत, यह प्रोजेक्ट घर के मालिकों और निवेशकों के लिए बेहतरीन निवेश साबित होगा।”
Serenz by Danube के तहत आपको फ़ुली फ़र्निश्ड प्रीमियम रेज़िडेंस मिलेंगे, जिनकी कीमतें AED 850,000 से शुरू होती हैं। दुबई के सबसे बेहतरीन रेज़िडेंशियल कम्यूनिटी में से एक में स्थित JVC, पारिवारिक माहौल, किराये पर उपलब्ध प्रॉपर्टीज़ की बढ़ती माँग और लंबे समय तक निवेश की बढ़िया संभावनाएँ पेश करता है।
अपने खास 1% मासिक पेमेंट प्लान के साथ Danube Properties क्वालिटी, डिज़ाइन और समय पर डिलीवरी के मामले में अपनी साख बनाए रखते हुए, लग्ज़री रहन-सहन को लगातार सुलभ बना रहा है।
Danube Properties के बारे में जानकारी
Danube Properties, Danube Group की एक सहायक कंपनी है, जिसकी स्थापना 1993 में रिज़वान साजन ने की थी। यह यूएई के अग्रणी निजी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। 1% पेमेंट प्लान की शुरुआत करने के लिए जानी जाने वाली यह कंपनी 40 से भी ज़्यादा लाइफ़स्टाइल सुविधाओं के साथ फ़ुली फ़र्निश्ड अपार्टमेंट्स की सौगात पेश कर रही है और कंस्ट्रक्शन की बेहतरीन गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी के मामले में इसका रिकॉर्ड शानदार है।