अविनाश लोहाना
+971 800 5757
रमज़ान के पवित्र महीने के सम्मान में, Danube Properties ने 0.5% मासिक पेमेंट का एक खास प्लान लॉन्च किया है। इस विशिष्ट प्लान की पेशकश के साथ, कंपनी ने रमज़ान के मुबारक मौके पर समुदाय और उदारता की भावना को अपनाते हुए दुबई में घर खरीदने का सपना पूरा करने में लोगों की मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दोहराया है।
घर खरीदने के इच्छुक लोगों और निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया प्लान, रमज़ान के मौके पर सीमित समय के लिए दिया जा रहा है और ग्राहक को अहमियत देने के कंपनी के फ़लसफ़े को दर्शाता है। 0.5% मासिक पेमेंट प्लान के साथ खरीदार ज़्यादा सहूलियत और आसानी के साथ प्रीमियम प्रॉपर्टीज़ में निवेश कर सकेंगे। यह खास ऑफ़र 31 मार्च, 2026 तक मान्य रहेगा।
यह पहल Danube Group के संस्थापक और चेयरमैन, श्री रिज़वान साजन के विज़न को दर्शाती है, जो हमेशा से समावेशी विकास और ज़िम्मेदार व्यावसायिक तौर-तरीकों के पक्षधर रहे हैं।
इस पहल के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री रिज़वान साजन ने कहा: “रमज़ान अपने मन में झाँकने, आभार जताने और समुदाय के लिए कुछ करने का वक्त होता है। Danube Properties में हमारा मानना है कि सच्ची सफलता का आकलन सिर्फ़ विकास के पैमाने पर नहीं, बल्कि लोगों की ज़िंदगी पर हो रहे हमारे सकारात्मक असर से किया जा सकता है। हमारा 0.5% मासिक पेमेंट प्लान इस पवित्र महीने की भावना के सम्मान में दुबई में घर खरीदने का सपना पूरा करने में परिवारों और निवेशकों का हाथ बँटाने के लिए हमारी तरफ़ से की गई एक छोटी-सी कोशिश है।”
इतने सालों में, Danube Properties ने आकर्षक और नए-नए पेमेंट स्ट्रक्चर के साथ बेहतरीन क्वॉलिटी के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स ऑफ़र करके अपनी साख मज़बूत की है, जो अलग-अलग तरह के ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। इस बार रमज़ान के मौके पर, कंपनी एक बार फिर से अपना वादा निभाते हुए ऐसे शानदार मौके लेकर आएगी, जो रियल एस्टेट के क्षेत्र में निवेश को सुलभ और फ़ायदेमंद बनाएँगे।
40 से भी ज़्यादा लाइफ़स्टाइल सुविधाओं के साथ फ़ुली फ़र्निश्ड अपार्टमेंट्स ऑफ़र करने के लिए मशहूर Danube Properties ने, समय से पहले डिलीवरी, बेजोड़ बिल्ड क्वॉलिटी और उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता के ज़रिए ग्राहकों का भरोसा जीता है। इनोवेशन, सुलभता और विश्वसनीयता को अपने केंद्र में रखकर, कंपनी पूरे क्षेत्र में आधुनिक शहरी जीवन को नए सिरे से परिभाषित कर रही है।
Danube Properties का परिचय
Danube Properties, Danube Group की एक सहायक कंपनी है, जिसकी स्थापना 1993 में रिज़वान साजन ने की थी। यह यूएई के अग्रणी निजी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। 1% पेमेंट प्लान की शुरुआत करने के लिए जानी जाने वाली यह कंपनी 40 से भी ज़्यादा लाइफ़स्टाइल सुविधाओं के साथ फ़ुली फ़र्निश्ड अपार्टमेंट्स की सौगात पेश कर रही है और कंस्ट्रक्शन की बेहतरीन गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी के मामले में इसका रिकॉर्ड शानदार है।