करीन रमदान
+971522676522
Almarai Prize for Scientific Creativity की अंतरराष्ट्रीय श्रेणी Almarai Prize का साल 2026 का सत्र आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है, जिसके तहत अग्रणी अनुसंधान संस्थानों, प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को दुनिया के सबसे सूखे इलाकों में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने वाली रिसर्च का नामांकन करने के लिए आमंत्रित किया गया है.
यह पुरस्कार वैज्ञानिक नवाचार और दुनिया के सूखे इलाकों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के उन्नत समाधान तलाशने के प्रति सऊदी अरब की लगातार बढ़ती हुई प्रतिबद्धता को दर्शाता है. Almarai खाद्य और कृषि के क्षेत्र में क्षेत्रीय लीडर है और लंबे समय से वैज्ञानिक प्रगति, कृषि के इको-फ़्रेंडली तरीकों और खाद्य प्रणाली को लंबे समय तक मज़बूती देने में निवेश करता आ रहा है. खाद्य पदार्थों के उत्पादन से लेकर वितरण तक का काम खुद संभालने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल Almarai, अनुसंधान व नवाचार को अपनी रणनीति के केंद्र में रखती है, क्योंकि यह इन्हें अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने की दृष्टि से अहम मानती है.
यह पुरस्कार सूखे इलाकों में खाद्य सुरक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में दिया जाने वाले सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है और यह Almarai और King Abdulaziz City for Science and Technology (KACST) के बीच 20 साल से भी ज़्यादा समय से चली आ रही साझेदारी को दर्शाता है. यह उन वैज्ञानिकों और शोध संस्थानों को सम्मानित करता है, जिनके ठोस कामों की वजह से सिद्ध परिणाम हासिल हुए हैं और जो सूखे व अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा के विषय में पूरी दुनिया के ज्ञान का विस्तार करते हैं.
Almarai Prize एक विशिष्ट नामांकन मॉडल का पालन करता है: लोग खुद का नामांकन नहीं कर सकते. इसके बजाय, नामांकन PhD-स्तर के योग्य विशेषज्ञों द्वारा किए जाने चाहिए, जबकि शोध संगठन अपनी टीमों द्वारा किए गए असाधारण कार्यों का नामांकन कर सकते हैं. यह मॉडल पुरस्कार की अखंडता और उसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को मज़बूत बनाता है. पुरस्कार की कुल राशि 5,00,000 अमेरिकी डॉलर है, जो किसी एक विजेता रिसर्च प्रोजेक्ट अथवा संस्थान को दी जाती है, जिससे पता चलता है कि Almarai बेहद प्रभावशाली वैज्ञानिक नवाचार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.
नए सत्र के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, Almarai Prize for Scientific Creativity के महासचिव, श्री अब्दुल्ला अलखालिदने कहा:
“Almarai Prize वैज्ञानिक नवाचार के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सूखे इलाकों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने वाली असाधारण शोध को रोशनी में लाने के पीछे हमारा मकसद ऐसे समाधानों में योगदान करना है, जिनसे दुनिया भर के समुदायों को लाभ हो. हमारा मानना है कि ज़्यादा मज़बूत, इको-फ़्रेंडली और ज्ञान के बल पर चलने वाला भविष्य बनाने के लिए शोधकर्ताओं और संस्थानों को सशक्त बनाना ज़रूरी है.”
नामांकन 21 अगस्त, 2026 तक किए जा सकते हैं और सिर्फ़ योग्य PhD धारकों और मान्यता-प्राप्त शोध संस्थान ही नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं.
अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहाँ जाएँ: https://almaraiprize.kacst.gov.sa/