स्टीवन मैककॉम्ब
रास अल खैमाह के रियल एस्टेट मार्केट में अभूतपूर्व तेज़ी देखने को मिल रही है और यह यूएई के सबसे तेज़ी से बढ़ते मार्केट के रूप में उभरा है. यह सब मुमकिन हुआ है, यूएई की सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और रास अल खैमाह के शासक, महामहिम शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन की बदौलत.
अमीरात में बन रही ऊँची-ऊँची इमारतें इसके विकास को नया रूप दे रही हैं. हालांकि, यहां की अर्थव्यवस्था को अलग-अलग सेक्टर पर और मज़बूती के साथ खड़ा किया जा रहा है. इसमें बेहतर योजना, स्थिरता, बेहतर ज़िंदगी और विश्व स्तरीय विकास को ध्यान में रखा जा रहा है.
हाल के सालों में, रास अल खैमाह में प्रॉपर्टी की बिक्री और कीमत में काफ़ी उछाल आया है. इनमें ज़्यादातर हॉस्पिटैलिटी, कमर्शियल और रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट हैं. अनुमान के मुताबिक, 2030 तक यहां की जनसंख्या 0.4 मिलियन से बढ़कर 0.65 मिलियन पहुँच जाएगी. इससे यहां करीब 45,000 अतिरिक्त रेसिडेंशियल यूनिट की ज़रूरत पड़ सकती है. लगातार हो रहे इस विकास का आधार यहां की विविधताओं से भरी अर्थव्यवस्था, निवेशकों के हित में बनाए गए नियम और मार्केट में डेवलपर का आना है. इनमें Emaar, Aldar और Ellington जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ ही स्थानीय बड़ी कंपनियां शामिल हैं, जैसे कि Marjan, Al Hamra और RAK Properties.
रास अल खैमाह के विकास में सबसे अहम है, अल मरजान आइलैंड, जो CEO इंजी. अब्दुल्ला अल अब्दूली के नेतृत्व में इस क्षेत्र में तरक्की करने वाला प्रमुख वॉटरफ़्रंट डेस्टिनेशन है. साथ ही, यहां Wynn, JW Marriott, Nobu, Missoni और The Address जैसे कई अल्ट्रा-लग्ज़री ब्रैंड मौजूद हैं. अपनी पेशकश का विस्तार करने के लिए, मरजान RAK Central नाम का कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट विकसित कर रहा है. यह मल्टीफ़ंक्शनल हब है, जहां आपको बिज़नेस, लाइफ़स्टाइल और इनोवेशन का अनोखा मेल देखने को मिलेगा.
CEO बेनोय कुरियन के नेतृत्व में डेवलपर Al Hamra, Al Hamra Village का निर्माण कर रहा है. यहां आपको 4,000 से ज़्यादा घर, गोल्फ़ कोर्स और 10,000 से ज़्यादा निवासियों की चहल-पहल भरी कम्यूनिटी मिलेगी. साथ ही, यहां Waldorf Astoria Residences, Falcon Island और Al Hamra Waterfront जैसे बड़े प्रोजक्ट भी हैं.
इसके अलावा, तट के किनारे RAK Properties, अमीरात की तटरेखा पर अपने जाने-माने Mina विकास प्रोजेक्ट को आकार दे रही है. यहां Anantara और InterContinental जैसे पुरस्कार-विजेता रिज़ॉर्ट पहले से मौजूद हैं, साथ ही, Nikki Beach और Four Seasons जैसे अन्य रिज़ॉर्ट्स पर काम चल रहा है.
RAK Properties के चेयरमैन अब्दुलअज़ीज़ अब्दुल्लाह अल ज़ाबी ने कहा, “रास अल खैमाह का देखा गया सपना अब हकीकत बन रहा है”. “हम एक जीवंत और सस्टेनेबल वातावरण तैयार कर रहे हैं , जो वैश्विक निवेश को आकर्षित कर रहा है.”
कंपनी के CEO, समीह मुहतादी ने कहा: “हमें वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व दिलचस्पी देखने को मिल रही है - और यह गति बरकरार रहेगी.”
डाउनलोड:
लंबा वीडियो: RAK Real Estate.mp4
छोटा वीडियो: RAK Real Estate short.mp4
तस्वीरें: रियल एस्टेट
स्टीवन मैककॉम्ब