शेखा अल्महेरी
+971552288228
यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के प्रशासक, महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों और दुबई सुप्रीम काउंसिल ऑफ़ एनर्जी के चेयरमैन, महामहिम शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम के संरक्षण में, दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वॉटर अथॉरिटी (DEWA), दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 30 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर, 2025 तक वॉटर, एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एन्वायर्नमेंट एक्ज़िबिशन (WETEX) का 27वें संस्करण का आयोजन करेगा।
WETEX स्वच्छ और रीन्यूएबल एनर्जी व सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में यूएई की अग्रणी स्थिति का प्रतीक है। यह दुबई की सस्टेनेबल अर्थव्यवस्था के महत्त्वकांक्षी विज़न का भी समर्थन करता है। इस प्रदर्शनी में पानी, बिजली, स्मार्ट शहर, इको-फ़्रेंडली परिवहन, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल परिवर्तन सहित कई क्षेत्रों को शामिल किया जाता है।
“WETEX सस्टेनेबिलिटी के प्रति यूएई की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है और एक अग्रणी इको-फ़्रेंडली आर्थिक केंद्र के तौर पर दुबई की स्थिति को दुनिया भर में सशक्त बनाता है। यह प्रदर्शनी दुनिया के जाने-माने विशिष्ट आयोजनों में से एक के रूप में स्थापित हो चुकी है, जो स्वच्छ ऊर्जा, पानी और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े नवीनतम इनोवेशन की नुमाइश करने का एक मंच देती है। यह ऐसी साझेदारियाँ बनाने का भी मौका देती है, जो जलवायु से संबंधित अंतरराष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने और इको-फ़्रेंडली अर्थव्यवस्था बनने की तरफ़ तेज़ी से आगे बढ़ने में योगदान करती हैं। WETEX हर साल दुनिया भर के अग्रणी उद्योगों, निवेशकों, इनोवेटर्स और सरकारी अधिकारियों को एक साथ आकर ज्ञान साझा करने, अवसर तलाशने और एक ज़्यादा सस्टेनेबल व सशक्त भविष्य बनाने के लिए आपसी सहयोग करने का मौका देता है।” DEWA के MD व CEO और WETEX के चेयरमैन महामहिम सईद मोहम्मद अल तायेर ने कहा।
WETEX एक ऐसा अग्रणी मंच है, जो सरकारी और निजी क्षेत्रों के संगठनों को नए इनोवेशन की संभावनाएँ तलाशने, क्रॉस-सेक्टर साझेदारियाँ करने, सस्टेनेबिलिटी और एनर्जी ट्रांसफ़ॉर्मेशन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने और दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन के हिसाब से ढलने के लिए की जा रही कोशिशों का समर्थन करने के लिए साथ लाता है। WETEX नए बाज़ारों में दाखिल होने की इच्छा रखने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और संगठनों को भविष्य के लिए सबसे ज़्यादा तैयार इको-फ़्रेंडली अर्थव्यवस्थाओं में से एक के अंदर निवेश से जुड़ी डील्स पूरी करने का रणनीतिक अवसर भी देता है।
अपने लॉन्च के बाद से ही, WETEX में तेज़ी से वृद्धि हुई है। साल 2024 में, 65 देशों के 50,598 मेहमानों और 2,800 से भी ज़्यादा प्रदर्शकों ने इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था और 21 अंतरराष्ट्रीय पैविलियन लगाए गए थे। WETEX 2025 अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक असाधारण पहुँच प्रदान करेगा, सीमा पार संवाद को बढ़ावा देगा और साझेदारी, इनोवेशन तथा निवेश के ज़रिए ठोस परिणामों की राह तैयार करेगा।
विज़िटर और प्रदर्शक https://www.wetex.ae/en पर रजिस्टर कर सकते हैं और अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं
शेखा अल्महेरी
+971552288228