निवाइन विलियम
Burson
रास अल खैमाह में फ़्रीहोल्ड प्रॉपर्टीज़ के मास्टर डेवलपर, Marjan ने अपने नए मिश्रित उपयोग वाले बीच टाउन डेस्टिनेशन, Marjan Beach को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लाइफ़स्टाइल, रीयल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों से अरबों का निवेश आकर्षित करेगा, जिससे RAK Vision 2030 में तेज़ी आएगी। RAK को इस क्षेत्र में सस्टेनेबल निवेश के अहम ठिकाने और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की गति बढ़ाने वाला Marjan Beach, GCC में वॉटरफ़्रंट लिविंग के नए बेंचमार्क स्थापित करेगा।
इस गंतव्य को बड़ी ही सूझ-बूझ के साथ सुलभता और उम्दा रहन-सहन की बेजोड़ मिसाल पेश करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहाँ निवासियों और आगंतुकों, दोनों को लक्ज़री लाइफ़स्टाइल का एक जैसा अनुभव मिल सकेगा। पूरा होने के बाद, इस डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में शामिल होटलों में कुल 12,000 कमरे होंगे और 22,000 रिहायशी यूनिट्स होंगी। यहाँ की कुल आबादी में तकरीबन 74,000 निवासी और कामकाज देखने के लिए 32,000 लोगों की वर्कफ़ोर्स होगी। मिश्रित उपयोग वाले इस डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में हर साल अधिकतम 1,80,000 आगंतुकों का स्वागत किया जा सकेगा, जो फलते-फूलते रिहायशी समुदाय और आला दर्जे के पर्यटन केंद्र के रूप में इसकी दोहरी भूमिका को दर्शाता है। इस डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के मास्टरप्लान का कुल क्षेत्रफल 85 मिलियन वर्ग फ़ुट है, जहाँ 3 किमी लंबे बीचफ़्रंट पर, एक-दूसरे के पड़ोस में मौजूद आठ रिहायशी इलाके होंगे। यहाँ 6.5 मिलियन वर्ग फ़ुट की खुली हरी-भरी जगहें होंगी, ताकि कुदरत और शहरी सुविधा का सही संतुलन सुनिश्चित हो सके।
अरब की खाड़ी और अल मरजान आइलैंड के ठीक सामने मौजूद Marjan Beach की लोकेशन, Wynn Al Marjan Island, Al Hamra Village और Ras Al Khaimah Economic Zone जैसे जाने-माने डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के काफ़ी करीब है। यहाँ से मुख्य हाइवे पर आसानी से पहुँचा जा सकता है और लगातार हो रहे सड़क-निर्माण की वजह से देश के सभी हिस्सों से इसकी कनेक्टिविटी बढ़ती जा रही है। आवास, होटल, ऑफ़िस, मनोरंजन व रिलैक्सेशन केंद्र और एक शिक्षा संस्थान वाला यह सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, लोगों की बेहतर सेहत पर फ़ोकस के साथ एक सर्वांगीण लाइफ़स्टाइल ऑफ़र करेगा।
Marjan के बारे में
Marjan रास अल खैमाह में फ़्रीहोल्ड प्रॉपर्टी का मास्टर-डेवलपर है, जिसने अल मरजान आइलैंड जैसे बेमिसाल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को साकार किया है। इसका मकसद रास अल खैमाह को इस क्षेत्र के मुख्य पर्यटन केंद्रों और निवेश गंतव्यों में से एक के रूप में स्थापित करना है। वॉटरफ़्रंट, शहरी और पहाड़ी गंतव्यों पर अपने डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के ज़रिए अमीरात की प्रतिस्पर्धी क्षमता को बढ़ाने की ज़िम्मेदारी के साथ, Marjan की मास्टर प्लानिंग का उद्देश्य रास अल खैमाह की कुदरती संपदाओं का लाभ उठाकर अमीरात की भावी विस्तार योजनाओं की नींव रखना है। रास अल खैमाह में अपने विश्व-स्तरीय मास्टर प्लान वाले समुदायों के ज़रिए, Marjan विदेशी निवेश और अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को आकर्षित करता है और अमीरात को निवेश और पर्यटन के एक सशक्त केंद्र के रूप में पेश करता है।