अलादीन इदिलबी,
a.idilbi@uccholding-intl.com, 0097433119195
UCC Holding ने JV partners की ओर से और अपनी सहयोगी कंपनी, Urbacon Airports के ज़रिए दमिश्क अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तृत पुनर्विकास प्रोजेक्ट के लिए सलाहकारी और डिज़ाइन के पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
इसके तहत एयरपोर्ट और उससे जुड़ी सभी सुविधाओं का पुनर्विकास किया जाएगा — अलग-अलग चरणों में पूरा किए जाने वाले इस पुनर्विकास प्रोजेक्ट से हर साल 31 मिलियन यात्रियों को लाभ होगा। इस पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत मौजूदा टर्मिनल्स और इमारतों की मरम्मत की जाएगी, साथ ही एयरपोर्ट के करीब एक नया पाँच-सितारा होटल डिज़ाइन और डेवलप किया जाएगा, जिसमें 200 प्रीमियम कमरे, डाइनिंग और मनोरंजन की कई सुविधाएँ और टर्मिनल का सीधा ऐक्सेस होगा। इस होटल का संचालन दुनिया के जाने-माने हॉस्पिटैलिटी ब्रांड द्वारा किया जाएगा, ताकि मेहमानों को विश्व-स्तरीय सुविधाएँ और अनुभव मिल सकें।
इसके अलावा, अभी इन्फ़्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रमुख तत्त्वों पर काम चल रहा है, जैसे कि एयरपोर्ट रोड का सौंदर्यीकरण और सुधार। यह एक प्रमुख गलियारा है, जो लेबनॉन–सीरिया की सीमा को दमिश्क एयरपोर्ट से जोड़ता है। यहाँ के प्रवेशद्वारों और निकासद्वारों को अपग्रेड किया जा रहा है, सुरक्षा और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया रहा है, रोशनी की व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है और विस्तृत पैमाने पर लैंडस्केपिंग की जा रही है। साथ मिलकर, ये पहलें ICAO और IATA के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक आधुनिक, कार्यक्षम और सस्टेनेबल एविएशन हब बनाने पर केंद्रित इस बदलावकारी और कई चरणों में पूरे किए जाने वाले पुनर्विकास कार्यक्रम का हिस्सा हैं।
UCC Airport ने नीचे दी गई कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं:
· Dar Al-Handasah (Shair and Partners): एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ऑफ़िस (PMO) के तौर पर, यह कंपनी साइट की देख-रेख, डिज़ाइन की समीक्षा और मंज़ूरी, डिज़ाइन डेवलपमेंट की निगरानी और प्रोजेक्ट शेड्यूल्स व अंतरिम भुगतानों के वेरिफ़िकेशन के लिए ज़िम्मेदार है, जिससे गुणवत्ता, सुरक्षा और सही समय पर डिलीवरी सुनिश्चित होती है।
इसके काम के दायरे में दमिश्क एयरपोर्ट रोड का अध्ययन और सुधार भी शामिल है, जैसे कि उसका रखरखाव और कनेक्टिविटी की जाँच करना, साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय मानकों की लीक पर अल्पकालिक सौंदर्यीकरण और विस्तृत अपग्रेड विकल्प प्रस्तावित करने के लिए भी ज़िम्मेदार है।
Dar Al-Handasah ने पूरे मिडिल ईस्ट, अफ़्रीका और एशिया में 40 से भी ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में योगदान किया है, जिसकी वजह से इसके पास ग्लोबल एविएशन के क्षेत्र में विस्तृत विशेषज्ञता है।
दमिश्क अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विकास प्रोजेक्ट की अगुवाई Urbacon Airports द्वारा तुर्किए के Cengiz İnşaat और Kalyon İnşaat और यूनाइटेड स्टेट्स के Assets Investments के सहयोग से की जा रही है। इस लिहाज़ से यह प्रोजेक्ट सीरिया को एक बदलावकारी एविएशन गेटवे की सौगात देने के लिए दुनिया भर से विशेषज्ञताओं को एकजुट कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय फ़र्म्स के साथ इस अहम साझेदारी के ज़रिए, यह प्रोजेक्ट एक ऐसे विश्व-स्तरीय एयरपोर्ट इन्फ़्रास्ट्रक्चर की स्थापना करने जा रहा है, जो कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा और दमिश्क को वैश्विक एविएशन के मानचित्र पर फिर से एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
अलादीन इदिलबी,
a.idilbi@uccholding-intl.com, 0097433119195