लावन्या मंडल
पीआर और इंटर्नल कम्युनिकेशन की हेड
Aster DM Healthcare
टेलीफ़ोन: +971 528126577
214 देशों से 1,34,000 से भी ज़्यादा रजिस्ट्रेशन के शानदार ग्लोबल रिस्पॉन्स को देखते हुए, आवेदन सबमिट करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
दुनिया भर की नर्सें www.asterguardians.com पर अपने नॉमिनेशन सबमिट कर सकती हैं
अग्रणी इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर प्रोवाइडर Aster DM Healthcare की पहल है, Aster Guardians Global Nursing Award 2026, जिसने आवेदन की अपनी समय-सीमा को 11 जनवरी, 2026 तक बढ़ाने की घोषणा की है। इन अवॉर्ड के लिए 214 देशों से 1,34,000 से भी ज़्यादा रजिस्ट्रेशन आ चुके हैं। यह दुनिया भर में नर्सों के बीच बढ़ती इसकी लोकप्रियता और पहचान को दर्शाता है। दुनिया भर की नर्सें www.asterguardians.com के विशेष प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए अपने नॉमिनेशन सबमिट कर सकती हैं।
इस साल, यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह भारत में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसके ज़रिए वैश्विक मंच पर नर्सिंग के क्षेत्र में हुए बेहतरीन कामों को सराहा जाएगा। अवॉर्ड का चौथा एडिशन दुबई, यूएई में आयोजित किया गया था, जहाँ नर्स नाओमी ओयो ओहेने ओटी ने अवॉर्ड जीता था। उन्हें कैंसर केयर और एजुकेशन में बेहतरीन काम के लिए यह अवॉर्ड मिला था, जिससे पूरे अफ़्रीका में ऑन्कोलॉजी नर्सिंग को नया आयाम मिला था।
इस अवॉर्ड के साथ $2,50,000 की इनाम राशि मिलती है। यह अवॉर्ड उन नर्सों को दिया जाता है, जिन्होंने नर्सिंग के क्षेत्र में पूरे समर्पण भाव, नए तरीकों और संवेदनशीलता के साथ लोगों के सेवा की।
इस पर बात करते हुए, Aster DM Healthcare के फ़ाउंडर चेयरमैन, डॉ. आज़ाद मूपेन ने कहा, “इस साल 214 देशों की नर्सों के शामिल होने से, Aster Guardians Global Nursing Award का पाँचवाँ एडिशन सही मायनों में हेल्थकेयर की वैश्विक भावना को दर्शाता है। यह अवॉर्ड नर्सों की अथक प्रतिबद्धता को सम्मानित करता है, उनके असाधारण योगदान को प्रदर्शित करता है और दुनिया भर में हेल्थकेयर के हीरो की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करता है। 1,34,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन से, हमें इस बात का अहसास होता है कि हर जगह नर्सें एक स्वस्थ, सेहतमंद दुनिया को आकार दे रही हैं – और यही वह समय है जब उन्हें वह मान्यता मिलेगी जिसकी वे वास्तव में हकदार हैं।”
मिडिल ईस्ट, भारतीय उपमहाद्वीप, अफ़्रीका, अमेरिका, यूरोप और एशिया सहित हर महाद्वीप की नर्सें Aster Guardians Global Nursing Award 2026 के लिए नॉमिनेशन सबमिट कर रही हैं।
Aster DM Healthcare के बारे में जानकारी
डॉ. आज़ाद मूपेन द्वारा 1987 में स्थापित, Aster DM Healthcare एक अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदाता है, जिसकी सात देशों में सशक्त उपस्थिति है। Aster "हम आपका बढ़िया इलाज करेंगे" के अपने वादे के साथ प्राथमिक से लेकर मुश्किल उपचार सेवाओं तक, सुलभ और आला दर्जे की स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान करने के अपने विज़न के लिए प्रतिबद्ध है।
लावन्या मंडल
पीआर और इंटर्नल कम्युनिकेशन की हेड
Aster DM Healthcare
टेलीफ़ोन: +971 528126577