अविनाश लोहाना
+9718005757
Danube Properties ने प्रीमियम टाउनहाउस और विला वाला अपना पहला बड़े पैमाने का इंटिग्रेटेड कम्युनिटी, Greenz By Danube लॉन्च किया है, जो मास्टर-प्लान्ड डेवलपमेंट्स के क्षेत्र में कंपनी के विस्तार में एक बड़ा मील का पत्थर है।
Greenz, Dubai Silicon Oasis के पास, दुबई इंटरनेशनल एकेडमिक सिटी में रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण जगह पर स्थित है। यह जगह दुबई के उन क्षेत्रों में से एक है जो भविष्य में विकास के लिए बहुत आशाजनक या संभावनाओं से भरे माने जाते हैं। इस क्षेत्र में 1,00,000 से भी ज़्यादा निवासी रहते हैं और उन्हें आगामी District IO से फ़ायदा होगा। यह एक प्रमुख प्रौद्योगिकी केंद्र है, जिसे महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के विज़न के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
Greenz By Danube में विला और टाउनहाउस होंगे, जिनमें खास स्काई गार्डन होंगे। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट 36 से 40 महीनों में पूरा हो जाएगा और इसे 2029 की चौथी तिमाही में ग्राहकों को सौंप दिया जाएगा।
Danube Group के फ़ाउंडर और चेयरमैन, रिज़वान साजन ने बताया : “Greenz by Danube प्रीमियम मास्टर कम्युनिटीज़ के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करता है – यह दुबई में रहन-सहन का अपनी तरह का पहला अनुभव है। इसे कम घनत्व वाली प्लानिंग (यानी सभी को खुली और हवादार जगहें प्रदान करने की योजना) के साथ डिज़ाइन किया गया है, यह प्राइम लोकेशन पर मौजूद है और इसकी कीमत में ज़्यादा वृद्धि होने की गारंटी है। 50 से ज़्यादा लग्ज़री सुविधाओं वाले पूरी तरह से सुसज्जित, डिज़ाइनर द्वारा तैयार किए गए इंटीरियर और आनंदमयी जीवनशैली के साथ, हर आवास की छोटी से छोटी चीज़ में भी खूबसूरती और विशिष्टता झलकती है। Greenz सिर्फ़ एक कम्युनिटी नहीं है, बल्कि यह जीवन भर के लिए एक लग्ज़री लाइफ़स्टाइल अनुभव है।”
इस विकास परियोजना में 3 और 4-बेडरूम वाले टाउनहाउस, 5-बेडरूम वाले सेमी-डिटैच्ड विला और 5-बेडरूम वाले ट्विन विला होंगे, जो परिवारों और निवेशकों, दोनों की ज़रूरतों को पूरा करेंगे।
कनेक्टिविटी इसकी एक प्रमुख खासियत है, क्योंकि यह अमीरात रोड से महज़ 2 मिनट की दूरी पर, शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद रोड से 6 मिनट की दूरी पर, दुबई के डाउनटाउन और बुर्ज खलीफ़ा से 20 मिनट की दूरी पर और दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 17 मिनट की दूरी पर स्थित है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाली ब्लू लाइन मेट्रो से सुलभता और दीर्घकालिक मूल्य में और भी वृद्धि होगी।
Greenz में जीवनशैली और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए पाँच हब में 50 से भी ज़्यादा सुविधाएँ होंगी, जिनमें समुद्र तट (बीच) से प्रेरित जगहें, स्पोर्ट्स कोर्ट, फ़िटनेस और रिकवरी ज़ोन, हरे-भरे इलाके और पारिवारिक जगहें शामिल होंगी।
AED 3.5 मिलियन से शुरू होने वाली कीमतों और 1% के सुविधाजनक मासिक पेमेंट प्लान के साथ, Greenz तेज़ी से विकसित होने वाली लोकेशन में निवेश का एक बेहतरीन मौका पेश करता है।
Danube Properties का परिचय
Danube Properties, Danube Group की एक सहायक कंपनी है, जिसकी स्थापना 1993 में रिज़वान साजन ने की थी। यह यूएई के अग्रणी निजी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। 1% पेमेंट प्लान को शुरू करने के लिए मशहूर यह कंपनी 40 से भी ज़्यादा लाइफ़स्टाइल सुविधाओं के साथ फ़ुली फ़र्निश्ड अपार्टमेंट्स की सौगात पेश कर रही है और कंस्ट्रक्शन की बेहतरीन गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी के मामले में इसका रिकॉर्ड शानदार है।