press@modon.com
ir@modon.com
www.modon.com
Ahmed Abu Shehab
जन संपर्क एवं संचार, Modon
Ahmed.abushehab@modon.com
Rawad Khattar
Weber Shandwick
rkhattar@webershandwick.com
UAE की राजधानी अबू धाबी के केंद्र में स्थित छह टावरों में फैले 834 आवासों को ज़बरदस्त रुचि मिली, जो आवासीय बाज़ार में निवेशकों के स्पष्ट विश्वास का संकेत है
अबू धाबी में मुख्यालय वाली एक अंतर्राष्ट्रीय होल्डिंग कंपनी, Modon ने रीम आइलैंड पर स्थित Tara Park, जो अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (ADGM) के समीप एक प्रमुख स्थान पर विकसित आवासीय परियोजना है, की पूरी बिक्री (सेल आउट) की घोषणा की है, और इसकी बिक्री से लगभग AED 2 बिलियन की बिक्री उत्पन्न हुई। यह उपलब्धि निवेशकों के मज़बूत विश्वास और निरंतर माँग को दर्शाती है, जो अमीरात की वैश्विक सुरक्षित निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ती हुई स्थिति को रेखांकित करती है।
Tara Park में छह आवासीय टावर हैं, जिनमें एक-, दो- और तीन-बेडरूम लेआउट वाले कुल 834 अपार्टमेंट हैं। ये टावर एक सक्रिय पोडियम के माध्यम से आपस में जुड़े हुए हैं, जो निवासियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से जोड़ता है।
Modon Holding के Group CEO, Bill O’Regan ने कहा: “Tara Park, Modon के अनुशासित और बाज़ार-प्रेरित दृष्टिकोण को और अधिक प्रमाणित करता है, जो एक प्रमुख स्थान और सोच-समझकर की गई प्लेसमेकिंग (जगह को बेहतर बनाने की प्रक्रिया) को जोड़ते हुए, सतत शहरी विकास और दीर्घकालिक मूल्य सृजन करता है। हम बाज़ार में लगातार मज़बूत माँग देख रहे हैं, जो इस बात को दर्शाता है कि स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय खरीदार अबू धाबी पर निरंतर भरोसा जता रहे हैं, विशेष रूप से उन परियोजनाओं में जहाँ जीवन की गुणवत्ता पर स्पष्ट ध्यान भविष्य की निवेश क्षमता का समर्थन करता है।”
Modon Real Estate के CEO, Ibrahim Al Maghribi ने कहा: “Tara Park की पूरी बिक्री एक स्पष्ट संकेत देती है। खरीदार हिचकिचा नहीं रहे हैं; वे सोच-समझकर, दीर्घकालिक निर्णय ले रहे हैं। Tara Park को खरीदारों की स्पष्ट प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया था, और बाज़ार की प्रतिक्रिया ने इस दृष्टिकोण को पूरी तरह प्रामाणित किया है।”
Reem Mall से जुड़ा हुआ, Tara Park, Fay Park, Sorbonne University अबू धाबी और Repton School तक आसानी से पहुँच प्रदान करता है; साथ ही यह अबू धाबी के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र—अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (ADGM), The Galleria Mall और पूरे शहर के नज़दीक भी स्थित है।
अधिक जानकारी के लिए तथा भविष्य की विकास परियोजनाओं में अपनी रुचि पंजीकृत कराने के लिए, संभावित निवेशक www.modon.comपर विज़िट कर सकते हैं या 800 MODON पर कॉल कर सकते हैं।
Modon का परिचय:
Modon एक अंतर्राष्ट्रीय होल्डिंग कंपनी है, जिसका मुख्यालय अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है, और यह अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज (ADX) पर सूचीबद्ध है। Modon शहरी नवोन्मेष के अग्रणी मोर्चे पर है, जो ऐसे प्रतिष्ठित डिज़ाइन और अनुभवों का निर्माण करती है जो लगातार अपेक्षाओं से बढ़कर होते हैं। रियल एस्टेट से लेकर हॉस्पिटैलिटी, परिसंपत्ति और नेवेश प्रबंधन, इवेंट्स, कैटरिंग और पर्यटन, और शहरी अवसंरचना तक, हम शहरों में दीर्घकालिक और सतत मूल्य प्रदान करके शहरों को जीवंत बना रहे हैं।
Modon के सोशियल मीडिया अकाउंट्स:
लिंक्डइन
X
इंस्टाग्राम
फेसबुक
यूट्यूब
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
press@modon.com
ir@modon.com
www.modon.com
Ahmed Abu Shehab
जन संपर्क एवं संचार, Modon
Ahmed.abushehab@modon.com
Rawad Khattar
Weber Shandwick
rkhattar@webershandwick.com