शेखा अल्महेरी
00971552288228
दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वॉटर अथॉरिटी (DEWA) ने Water, Energy, Technology and Environment Exhibition (WETEX) का 28वाँ संस्करण आयोजित करने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. यह आयोजन 20 से 22 अक्टूबर, 2026 तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होगा. दुनिया में अपनी तरह की विशिष्ट प्रदर्शनियों में से एक और क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रदर्शनी WETEX का आयोजन DEWA द्वारा UAE के वाइस प्रेसिडेंट और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक, महामहिम शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम के निर्देशों और 'दुबई सुप्रीम काउंसिल ऑफ़ एनर्जी' के चेयरमैन, महामहिम शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम के संरक्षण में किया जाता है.
WETEX में ऊर्जा, जल, पर्यावरण, ग्रीन डेवलपमेंट, डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI), सस्टेनेबिलिटी, डीकार्बनाइज़ेशन, ग्रीन मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल सिटीज़ सहित कई क्षेत्रों को शामिल किया जाता है. यह प्रदर्शनी हर साल भावी ज़रूरतों पर केंद्रित क्षेत्रों और उभरते उद्योगों पर लगातार अपना फ़ोकस बढ़ा रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरते नए रुझानों के साथ ताल-मेल बिठाकर, WETEX अपनी भविष्य की तैयारी को और सशक्त बना रही है, एनर्जी ट्रांज़िशन को रफ़्तार दे रही है और नेट ज़ीरो टार्गेट हासिल करने की दिशा में हो रही तरक्की का समर्थन कर रही है.
WETEX के 27वें आयोजन में दुनिया भर से आए 3,100 एक्ज़िबिटर्स ने हिस्सा लिया था और 50,000 से भी ज़्यादा विज़िटर प्रदर्शनी देखने आए थे. 95,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में आयोजित की गई इस प्रदर्शनी में 18 अंतरराष्ट्रीय पैविलियन शामिल थे. प्रदर्शनी में 68 प्रायोजकों के साथ-साथ 18 सहयोगी संगठन और एसोसिएशन भी हिस्सा लेने आए थे. प्रदर्शनी के दौरान कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) और एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर किए गए. इसके अलावा, बिज़नेस-टू-बिज़नेस और बिज़नेस-टू-गवर्नमेंट प्लैटफ़ॉर्म्स के ज़रिए कंपनियों, सरकारी संस्थानों और निवेशकों के बीच बैठकों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई.
दुनिया भर के एक्ज़िबिटर और कंपनियाँ, इस आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए WETEX 2026 के लिए रजिस्टर कर सकते हैं: https://www.wetex.ae/en/exhibit